फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Less active cases in Moradabad than 63 districts of the state

मुरादाबाद में प्रदेश के 63 जिलों से कम एक्टिव केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Less active cases in Moradabad than 63 districts of the state
स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही मरीजों की संख्या में कमी आने से राहत की सांस ली है। जिले में सिर्फ दो सक्रिय मरीज रह गए हैं, जो कि प्रदेश के 63 जिलों से कम एक्टिव केस हैं। प्रदेश के सिर्फ तीन जिलों में मुरादाबाद से कम सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

स्टेट सर्विलांस की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस लहर में सोमवार को प्रदेश में क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 194 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, 133 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इसके साथ ही सूबे में सक्रिय मरीजों की संख्या 2070 हो गई। मुरादाबाद में सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। वहीं, एक मरीज डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो रह गई। ये संख्या प्रदेश के 63 जिले के एक्टिव केसों से कम है। इन 63 जिलों में मुरादाबाद से अधिक सक्रिय मरीज हैं, जबकि तीन जिलों में मुरादाबाद से भी कम एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने पर पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई। अगर कोई नए केस नहीं मिले तो जल्द जिले में सक्रिय मरीजों की चेन टूट सकती है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में मुरादाबाद से कम एक्टिव केस
- बदायूं, चंदौली और श्रावस्ती में मुरादाबाद से कम एक्टिव केस हैं। इन तीनों जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या एक-एक है।
चार जिलों में एक्टिव केस जीरो
- प्रदेश के चार जिलों में एक्टिव केस जीरो है। इसमें बलिया, हाथरस, कासगंज और मिर्जापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed