फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard kills cow; panic in Sultanpur Khaddar.

Moradabad News: तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला, सुलतानपुर खददर में दहशत

Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills cow; panic in Sultanpur Khaddar.
डिलारी। क्षेत्र के सुलतानपुर खददर गांव में एक तेंदुए ने बाजरे के खेत में चर रही एक गाय को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब छह बजे संजीव नामक ग्रामीण अपने खेत में बाजरा काटने गए थे। उन्होंने वहां तेंदुए द्वारा खाई गई गाय का शव देखा। माना जा रहा है कि आवारा गाय बाजरे के खेत में चरने के लिए घुस गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समूह में जंगल जाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि काम करने से पहले शोर मचाएं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed