फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lady tried to suicide

युवती ने आग खुद को आग लगाने का प्रयास किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
lady tried to suicide
मुरादाबाद। एसएसपी कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने माचिस जलाने से पहले ही महिला को काबू किया और उसे सिविल लाइन थाने ले गए। उसने बताया कि पड़ोसी से विवाद के मामले में पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है, इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इस पर दूसरे पक्ष को बुला लिया। संभ्रांत नागरिकों की मध्यस्थता में पुलिस ने दोनों में समझौता कराया और बिना कार्रवाई दोनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में चार दिन पूर्व दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष की शिकायती तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस बात से परेशान दूसरे पक्ष की महिला एक बोतल में केरोसिन लेकर सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां उसने बोतल खोल कर खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने माचिस निकाल ली। इससे पहले वह तीली में आग लगाती एक महिला पुलिसकर्मी ने उससे माचिस छीन ली और उसे पकड़ लिया। महिला के रोने चिल्लाने पर उसे शांत कराया और सिविल लाइंस थाने ले गए। महिला की बात सुनकर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलवा लिया। घटना की जानकारी होने पर शहर के कुछ संभ्रांत नागरिक भी थाने पहुंच गए। संभ्रांत नागरिकों ने दोनों पक्ष को समझाया, इसके बाद दोनों समझौता करने को राजी हुए। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा भविष्य में एक दूसरे से विवाद न करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला का पड़ोसी महिला से विवाद था। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया था। दोनों पक्ष के बीच सुलह होने पर मामला खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed