फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jawahar navodaya School students parents complain against ragging in premises

मुरादाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के साथ रैगिंग, गुस्साए परिजनों ने की शिकायत

Sun, 26 Jan 2020 03:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jan 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Jawahar navodaya School students parents complain against ragging in premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के चंदौसी कस्बे से दो किलोमीटर दूर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्रों को मुर्गा बनाकर रैगिंग करने का मामला सामने आया है। हालांकि प्रधानाचार्य ने इसे मामूली सी बात पर मारपीट का मामला बताया है। 

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि शुक्रवार की दोपहर कक्षा आठ के छात्रों के हाईस्कूल के छात्रों ने बड़ा क्लासरूम में बुलाया। 26 छात्र जैसे ही शिवालिक हाउस क्लासरूम में पहुंचे तो हाई स्कूल के छात्रों ने उन्हें मुर्गा बनाया। 
विज्ञापन


रैगिंग की तरह व्यवहार करते हुए विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने अपने परिजनों को जानकारी दी। कुछ अभिभावकों ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। हालांकि विद्यालय प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुन्नौर उपजिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस बारे में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जरूरत पड़ी तो मैं खुद जाकर भी इस घटना का निरीक्षण करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed