फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IND vs AUS: Moradabad residents said – Chak de India, match shown on big screens three places

IND vs AUS: मुरादाबादवासी ट्रॉफी लेकर बोले...चक दे इंडिया, तीन जगहों पर बड़ी स्क्रीन में चल रहा फाइनल

Sun, 19 Nov 2023 01:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

मुरादाबाद में विश्वकप को लेकर उत्साह है। खेल प्रेमी तीन जगहों पर बड़ी स्क्रीन में मैच देखने की तैयारी में हैं। उन्होंने इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी कर ली हैं। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Moradabad residents said – Chak de India, match shown on big screens three places
मुरादाबाद में उत्साहित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वकप फाइनल से पहले क्रिकेट का बुखार मुरादाबादियों पर चढ़ा है। कोई खिलाड़ियों को रंग में रंगा नजर आ रहा है तो कोई जीत की कामना के लिए हवन कर रहा है। किसी ने आतिशबाजी खरीदी है तो कोई मैच का नतीजा आने तक उपवास में रहने की तैयारी में है। शहर में खेल प्रेमियों ने फाइनल देखने के लिए तीन जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई है। मैच शुरू होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को एसएल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में रोहित, कोहली, शमी, सिराज, बुराह, राहुल, गिल व अन्य भारतीय क्रिकेटरों का मुखौटा लगाए विद्यार्थी दिखे। रोहित का मुखौटा लगाए विद्यार्थी प्रतीकात्मक विश्वकप ट्रॉफी लेकर पंक्ति में सबसे आगे खड़ा था। उसके पीछे बाकी खिलाड़ियों का मुखौटा लगाए विद्यार्थी थे।
विज्ञापन


हाथों में ट्रॉफी के साथ सबके मुंह पर एक ही नारा था... चक दे इंडिया। विद्यार्थियों ने इस अंदाज में भारतीय टीम को विश्वकप फाइनल में जीत दर्ज करने के लिए अग्रिम  शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शशि चंद्रा, आमिश, अंश, अरहान मुशाहिद, आयुष कुमार, जतिन कुमार, लक्ष्य शर्मा, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद शाहवेज आलम, मोहम्मद शोएब, प्रशांत पाल, शौर्य, वरुण राज, रुद्रांश त्यागी, मोहम्मद साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बुद्धि विहार में सेंट मैरी के नजदीक स्थित मैदान में शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया। उनकी कामना थी कि भारतीय टीम विश्वकप फाइनल में जीत दर्ज कर नया इतिहास रचे। इस मौके पर शुभम चौधरी, केडी, आदेश सिंह यादव, श्लोक पवार, रुद्राक्ष गौर, विश्वजीत विचित्र, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्होंने विश्वकप फाइनल के दौरान आतिशबाजी के इंतजाम किए हैं। शुभम चौधरी ने बताया कि 10 हजार रुपये की आतिशबाजी खरीदी है। इसमें स्काई शॉट व रॉकेट ज्यादा हैं। भारत की जीत पर दिवाली की तरह आसमान को रोशन करने की तैयारी है। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विश्वकप 2023 में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर विश्वकप ट्रॉफी का चित्र बनाया। सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में भारत जीतेगा का नारा लगाया। अध्यापक मंडल द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ चित्रों को पुरस्कार से नवाजा गया। आयशा, मन्नत, अनुष्का, वेदांती, आराध्या, नंदिनी, नियति, कुमुद, मंतशा, नैना आदि विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाए थे।


इसके अलावा स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा व हाथ में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर लिए नजर आए। शिक्षकों के साथ उन्होंने भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। इसी तरह का माहौल आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में दिखा। विश्वकप फाइनल देखने के लिए शहर में तीन स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

दिल्ली रोड स्थित एमपीएस एकेडमी, बुद्धि विहार सेक्टर-2 में छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट पर व नया मुरादाबाद स्थित स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल में लोगों को एकत्र कर मैच देखा जा रहा है। एमपीएस एकेडमी में टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए डीजे की व्यवस्था भी की गई है। इसमें आम लोगों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed