फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IND vs AUS Final: This is a big test... India stands together, Moradabad people said - conquer the field

IND vs AUS Final: बड़ा है इम्तिहान... साथ खड़ा है हिंदुस्तान, मुरादाबादवासी बोले-फतह कर दो मैदान

Sun, 19 Nov 2023 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

विद्यार्थियों से लेकर शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। मनोकामना मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में विशेष आरती व जाप किया गया। सुल्तान मियां की दरगाह पर चादरपोशी की गई।

विज्ञापन
IND vs AUS Final: This is a big test... India stands together, Moradabad people said - conquer the field
मुरादाबाद में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐ नीली जर्सी वालों, 130 करोड़ सपनों के रखवालों। लहरा दो तिरंगा शान से, एक बार फिर विश्वकप उठा लो। माना कि इम्तिहान बड़ा है लेकिन तुम्हारे साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा है। केबीसी के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पढ़ी गईं ये पंक्तियां मुरादाबाद के हर क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर हैं। विश्वकप फाइनल से पहले शहर में दुआओं का दौर रहा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों से लेकर शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर लोगों ने अपने अपने ढंग से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। मनोकामना मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में विशेष आरती व जाप किया गया। सुल्तान मियां की दरगाह पर चादरपोशी की गई। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की।
विज्ञापन


वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख संगत ने विशेष अरदास की। शहर के तमाम घाटों पर छठ पर्व मना रही व्रतियों ने भी टीम की जीत के लिए छठी मईया से कामना की। इबादत का तरीका बेशक अलग था लेकिन उद्देश्य एकमात्र था। विश्व कप फाइनल में भारत की जीत।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के विजयी होने पर निकलेगी विजय यात्रा

कांशीराम नगर वासियों द्वारा विश्वकप क्रिकेट में भारत के विजेता होने पर विजय यात्रा निकालने की योजना तैयार की। पदाधिकारियों ने बताया कि कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा के साथ जी ब्लाॅक आर्य नगर से गौतम बुद्ध पार्क तक विजय यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी के लिए आर्य नगर में बैठक हुई। इसमें रमेश सिंह आर्य, नरसिंह गंगवार, रविराय, नरेश खटीक, राजकुमार शंखवार, डाॅ फूलसिंह, निखिल कुमार, गोलू कुमार आदि रहे।

ट्रॉफी के लिए मुंबई से मिले ऑर्डर

विश्वकप के चलते ट्राॅफी का भी क्रेज बढ़ गया है। शहर के एक निर्यातक को विश्वकप से मिलती जुलती ट्रॉफी बनाने का ऑर्डर मुंबई से मिला है। विश्वकप क्रिकेट मैच में भारत ने विश्व की सभी प्रमुख  टीमों को हटाकर देशवासियों का दिल जीत लिया है। अब विश्वकप का फाइनल रविवार को होगा।



कई प्रदेशों के खेल आयोजक विश्वकप से मिलती जुलती ट्रॉफी का आर्डर दे रहे हैं। शहर के प्रमुख ट्रॉफी निर्माता गुप्ता इंडस्ट्रीज के पार्टनर नीरज गुप्ता ने बताया उनको विश्वकप से मिलती जुलती ट्रॉफी के ऑर्डर  मुंबई से मिले हैं। इसी कारण वह काफी संख्या में ट्राॅफी तैयार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed