फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Host winner in Police Athletics

Moradabad News: पुलिस एथलेटिक्स में मेजबान विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Host winner in Police Athletics
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित बरेली जोन की 73वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजेता बनी। शुक्रवार शाम प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें विजेता, उप विजेता टीमों और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चार दिन चली प्रतियोगिता में बरेली जोन के मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की पुलिस टीमों के 135 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में बरेली की टीम सर्वाधिक 62 अंक पाकर पहले स्थान पर रही। मुरादाबाद की टीम 57 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग में मुरादाबाद की टीम सर्वाधिक 63 अंक पहले स्थान पर रही जबकि बरेली की टीम ने 43 अंकों पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। साइकिलिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अमरोहा पहले और मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा। साइकिलिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में मुरादाबाद ने पहले स्थान पर कब्जा किया, जबकि शाहजहांपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के सचिन चौहान को सर्वश्रेष्ठ एथलीट जबकि महिला वर्ग में भी मुरादाबाद की अमरीन बानो को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्ट डीआईजी रेंज कार्यालय के पंकज कुमार और महिला वर्ग में मुरादाबाद की पूजा को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल ने विजेता, उपविजेता और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निर्णायक मंंडल में मौजूद रहे करतार सिंह, ललिता चौहान, फिरोज खान, दुष्यंत सिंह, विजय कुमार, मनोज शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रेम सिंह, रविंद्र कसाना को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed