फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey trap gang's mobile phones will reveal secrets

Moradabad News: हनी ट्रैप गिरोह के मोबाइल खोलेंगे राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang's mobile phones will reveal secrets
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में पकड़े गए हनी ट्रैप गिरोह के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा पुलिस गिरोह के अन्य सात सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कटघर के ताजपुर निवासी रिहाना, शगुफ्ता, चांदबी, भोजपुर के धर्मपुरा निवासी इलमा और उसके पति सुलेमान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल बरामद किए थे। इस गिरोह में शामिल सात अन्य लोगों ने मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक समेत 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे पता चल सके कि इस गिरोह से किन किन लोगों को शिकार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शगुफ्ता और रिहाना ने मिलाए अपने अपने गिरोह
मुरादाबाद। पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि शगुफ्ता और रिहाना पहले अपने अपने हनी ट्रैप गिरोह चला रही थीं लेकिन वह ज्यादा शिकार नहीं फंसा पा रही थी। करीब एक साल पहले दोनों ने अपने अपने गिरोह मिला लिए थे और फिर साथ में लोगों को फंसाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed