फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   HC given stay against DM's order

हाईकोर्ट से स्टे हुआ सीलिंग लैंड पर डीएम का आदेश

Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
HC given stay against DM's order
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
एमडीए की सोनकपुर योजना में स्थित 3586 वर्ग मीटर सीलिंग लैंड को किसानों के पक्ष में छोड़े जाने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश को हाईकोर्ट ने स्टे कर दिया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने डीएम के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


इस प्रकरण में डीएम और वीसी के बीच तकरार के हालात भी पैदा हो गए थे। एमडीए की सोनकपुर योजना प्लान तो हुई लेकिन सात साल बाद भी बस नहीं सकी। सोनकपुर योजना की अधिकांश जमीनों पर मुकदमे चल रहे हैं। इसी वजह से एमडीए योजना को बेच नहीं सका है।
विज्ञापन


योजना में सीलिंग लैंड पर भी विवाद है। इसी तरह के एक विवाद में 17 जून 2016 को जिलाधिकारी ने सीलिंग की 3586 वर्ग मीटर जमीन किसान बालकिशन और छोटेलाल के पक्ष में छोड़ने का आदेश दिया था। दोनों किसानों ने जिलाधिकारी की अदालत में इस बाबत मुकदमा दायर कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सुनवाई के बाद डीएम ने प्राधिकरण को आदेश दिया था कि सोनकपुर योजना में स्थित गाटा संख्या 792 की 3586 वर्ग मीटर जमीन पर किसान छोटेलाल और बालकिशन अथवा उसके वारिसों को कब्जा दे दिया जाए।

जमीन पर किसानाें को कब्जा भी दे दिया गया था। किसानों के पक्ष में इस जमीन छोड़ने के लिए प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आदेश की भाषा में लिखित सिफारिशें भी की थीं। जमीन पर किसानों को कब्जा भी दे दिया गया था।

लेकिन बाद में वीसी राजेश यादव और डीएम जुहैर बिन सगीर के बीच टकराव के हालात पैदा होने पर वीसी ने डीएम के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। एमडीए की याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और न्यायमूर्ति एमसी चतुर्वेदी की खंडपीठ ने डीएम के आदेश को स्टे कर उसके अमल पर रोक लगा दी है।

सीलिंग की जमीन पर हम कब्जा नहीं होने देंगे। प्राधिकरण ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर उच्च न्यायालय ने सोनकपुर योजना में स्थित 3586 वर्ग मीटर सीलिंग लैंड को किसान के पक्ष में छोड़े जाने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश को स्टे कर दिया है। सुनवाई शुरू हो गई है, जमीन एमडीए की है और नियोजित है, जमीन पर भूखंड, पार्क आदि बनाए जा चुके हैं। 
 - राजेश यादव, वीसी एमडीए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed