फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   haj yatra Quota declines for two years, this time an increase of 27447

हजयात्रा: दो साल तक कोटे में गिरावट, इस बार 27,447 का इजाफा

Sun, 20 Oct 2019 09:27 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 09:27 PM IST
सार

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 300 रुपये की प्रोसेसिंग फीस
  • इस बार प्रदेश से हजयात्रा का कोटा 62063, कुर्रा से तय होंगे नाम

विज्ञापन
haj yatra Quota declines for two years, this time an increase of 27447
हज यात्री

विस्तार

आजमीने हज की संख्या में इस साल 2020 के लिए तेजी की उम्मीद जगी है। हज के लिए कुर्रा में नाम आना सपने को साकार होने जैसा है। फिलहाल हज के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए 300 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करना है।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के आंकड़ों के अनुसार इस बार प्रदेश से 62063 लोग हज के लिए जा सकते हैं, जो वर्ष 2019 के मुकाबले में 27 हजार से अधिक लोग हो सकते हैं। इसके चलते राजस्व भी अधिक हासिल होगा।
विज्ञापन


हज के लिए इस बार ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। अंतिम तिथि 10 नवंबर है। देश में सर्वाधिक लोग उत्तर प्रदेश से हज की अदायगी के लिए जाते हैं। हालांकि तीन साल का आंकड़ा देखें तो हज पर जाने वालों की संख्या में उतार चढ़ाव आएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में प्रदेश से 51525 लोग हज पर गए थे। इसके बाद लगातार दो सालों तक गिरावट आने लगी। वर्ष 2018 में आठ हजार की गिरावट आ गई। प्रदेश से कुल 43102 लोग हज पर गए। इसके अलावा वर्ष 2019 में वर्ष 2018 के मुकाबले में और कमी आ गई। इस साल 34616 लोग हज के लिए गए।

यह है पासपोर्ट के लिए नियम

हज के लिए पासपोर्ट के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत पासपोर्ट 10 नवंबर 2019 या उससे पहले जारी होना चाहिए। इसके अलावा 20 जनवरी 2021 तक उसकी अवधि होनी चाहिए।

हज गाइड 11 भाषाओं में उपलब्ध

आजमीने हज की सहूलियत के लिए हज गाइड उपलब्ध है। इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना पड़ेगा। यह कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, मणिपुरी, असमिया और मलयाली भाषा शामिल है।


जन्म स्थल भी बताना पड़ेगा

हज पर जाने वाले लोगों के लिए वेबसाइट पर एक नमूना पत्र जारी किया गया है जो कुल 13 बिंदुओं का है। इसमें सफेद बैकग्राउंड के साथ कलर फोटो चस्पा करना है। इसके साथ ही जन्म स्थल का कॉलम भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed