फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Groom stumbles due to intoxication; bride turns away the wedding procession

Moradabad News: नशे की हालत में लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन ने लौटा दी बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Groom stumbles due to intoxication; bride turns away the wedding procession
मैनाठेर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की दोपहर नशे की हालत में दूल्हे के कदम लड़खड़ा गए। इस बात को लेकर बराती और घराती भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार की शाम बरात बिन दुल्हन के वापस चली गई। मैनाठेर निवासी युवक की शादी क्षेत्र के ही गांव निवासी युवती के तय हुई थी। बृहस्पतिवार की रात दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के घर लगुन लेकर गए थे। लगुन की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग वापस ले गए और बरात के स्वागत की तैयारियों में जुट गए थे। शुक्रवार की दोपहर बरात का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हा बरात लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बरात में अधिकांश लोग नशे की हालत में थे। दुल्हन पक्ष के लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि दूल्हा भी नशे की हालत में है और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। दुल्हन के घर में पहुंचकर दूल्हा लड़खड़ा कर गिर गया। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके साथियों को चौकी ले गई। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दूल्हा नशे की हालत में बरात लेकर आया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed