फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend hits teacher on the head with a sickle

Moradabad News: प्रेमिका ने हंसिए से शिक्षक के सिर पर किया वार, नाबालिग बेटे ने गोद दिया था चेहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend hits teacher on the head with a sickle
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका सुनीता, उसके नाबालिग बेटे और ब्याज पर रुपये लेने वाले अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक अपना मकान बेचकर अपने पैतृक गांव जाकर शादी करना चाहता था। सुनीता इसका विरोध कर रही थी। सुनीता ने अपने बेटे, अबरार को साजिश में शामिल कर हत्याकांड को अंजाम दिया था। सुनीता ने हंसिए से प्रमोद के सिर पर वार किया था जबकि उसके नाबालिग बेटे और अबरार ने प्रमोद का चेहरा गोद दिया था। मूंडापांडे थानाक्षेत्र के सहरिया गनेशपुर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रमोद कुमार ( 41) करीब 15 साल से ठाकुरद्वारा में रह रहा था। मंगलवार की सुबह दस बजे दूधिया दूध देने पहुंचा तो गेट के बाहर तक खून बह रहा था। पुलिस ने इस मामले में प्रमोद के पिता प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला वार्ड 10 जमनावाला निवासी सुनीता उर्फ पूजा के शिक्षक से प्रेम संबंध थे। दोनों लिव इन में रह रहे थे। प्रमोद कुमार अपना मकान बेचकर अपने गांव जाकर वहां शादी करना चाहता था। इसकी जानकारी होने पर सुनीता ने मकान बेचने का विरोध किया तो शिक्षक ने उसकी बात मानने से इन्कार कर दिया। इस पर सुनीता ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसमें उसने ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला माता मंदिर वार्ड संख्या 21 निवासी अबरार हुसैन और अपने नाबालिग बेटे को भी शामिल कर लिया। अबरार ने शिक्षक से ब्याज पर करीब 30 लाख रुपये ले रखे थे। महिला ने अबरार को समझाया कि शिक्षक मर जाएगा तो उसे रुपये नहीं देने पड़ेंगे। इस पर अबरार भी उसके झांसे में आ गया। तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। पहले सुनीता ने सो रहे प्रमोद के सिर पर हंसिए से वार किया, फिर उसके नाबालिग बेटे और अबरार ने सिर और चेहरे पर कई वार किया। हमले में शिक्षक की एक आंख भी कटकर अलग हो गई थी। प्रमोद के परिजनों ने अबरार पर 30 लाख रुपये बताए थे। पुलिस का कहना है कि अबरार के अकाउंट की जांच में सात-आठ लाख रुपये ही शिक्षक के खाते से ट्रांसफर होना पाया गया है। उनका कहना है कि अभी पुलिस की जांच जारी रहेगी। पुलिस ने सुनीता और अबरार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है जबकि सुनीता के नाबालिग 15 वर्षीय बेटे को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां से आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed