फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gift items displayed in the market for Diwali gifting

Moradabad News: दिवाली पर उपहार देने के लिए बाजार में सजे गिफ्ट आइटम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Gift items displayed in the market for Diwali gifting
मुरादाबाद। दिवाली पर उपहार देने के लिए बर्तन बाजार में आकर्षक गिफ्ट आइटम सज गए हैं। बाजार में एंटीक फिनिश वाले कॉपर स्टील के जग, सिल्वर कोटेड ड्राई फ्रूट्स सेट, सुपारी सेट और डिजाइनर पानी की बोतलें ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 250 से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन

युवा बर्तन व्यापार मंडल के अनुसार, दिवाली का त्योहार को देखते हुए कारखानों में दो लाख से अधिक गिफ्ट आइटम तैयार किए जा रहे हैं। इनकी खेप दुकानों तक पहुंचने लगी है। लोहागढ़ और बर्तन बाजार में दुकानदार ग्राहकों को अलग-अलग डिजाइन और कीमत के उत्पाद दिखा रहे हैं। करीब दो लीटर क्षमता वाला एंटीक फिनिश का कॉपर स्टील जग 800 रुपये और स्टील का जग 400 रुपये में उपलब्ध है। इन पर आकर्षक नक्काशी की गई है। बर्तन कारोबारियों का कहना है कि इनकी डिजाइन दिल्ली में तैयार होती है, जबकि जामा मस्जिद, लाल बाग समेत अन्य क्षेत्रों के कारखानों में इन्हें बनाया जाता है। चार कटोरियों वाला लोहे का सिल्वर कोटेड ड्राई फ्रूट्स सेट करीब 1500 रुपये में मिल रहा है। वहीं, एल्युमिनियम का सिल्वर कोटेड छह कटोरियों और एक प्लेट वाला सुपारी सेट 600 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


00
बर्तन कारोबारी बोले...

-कॉपर स्टील के जग पर एंटीक फिनिश और नक्काशी की गई है। इसकी बनावट सामान्य स्टील के जग से अलग है। दिवाली पर उपहार देने के लिए इन्हें तैयार किया गया है।-प्रतीक अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिवाली पर लोग रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट्स सेट पसंद करते हैं। आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग कीमतों वाले सेट उपलब्ध हैं।-सुधीर कंसल, बर्तन कारोबारी

-त्योहार के लिए कारखानों में अलग-अलग डिजाइन के गिफ्ट आइटम तैयार किए जा रहे हैं। इनकी खेप बाजार में पहुंचने लगी है। त्योहार नजदीक आने पर दुकानों पर और भी विकल्प मिलेंगे।-मोहम्मद जुनैद, बर्तन कारोबारी

-कारखानों में बर्तन कारोबारी दो लाख से अधिक गिफ्ट आइटम तैयार करा रहे हैं। बाजार में 250 से 1500 रुपये तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार जग, ड्राई फ्रूट्स सेट और सुपारी सेट खरीद सकते हैं।-मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, युवा बर्तन व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed