फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud on cabinet minister relative name

कैबिनेट मंत्री का करीबी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
fraud on cabinet minister relative name
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का रिश्तेदार और राज्य मंत्री गुलाब देवी के ओएसडी का करीबी बताकर सरकारी विभाग के दफ्तर में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुआ युवक पवनेश कुमार संभल जनपद के गुमसानी गांव निवासी है। उसने सिविल लाइंस थाने में मझोला के चेतन नगर मंगूपुरा नया मुरादाबाद निवासी हिमांशु चौधरी, उसके दोस्त अभिषेक और मनोज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पवनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी जान पहचान हिमांशु चौधरी से हुई थी। युवक का आरोप है कि हिमांशु ने खुद को कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र चौधरी का रिश्तेदार और राज्यमंत्री गुलाब देवी के ओएसडी का करीबी बताया। आरोपी ने सहायक रजिस्टार फ र्म सोसाइटीज के दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। कहा था कि वह 60 हजार रुपये में नौकरी लगवा देगा। कहा था कि दस हजार रुपये एडवांस में देने होंगे। युवक का आरोप है कि 18 जनवरी को आरोपी ने उसे कॉल की और कहा कि वह अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र और दस हजार रुपये लेकर इकबाल बिल्डिंग स्थित सहायक रजिस्टार के दफ्तर में पहुंच जाएं। वहां पवनेश को अभिषेक मिला और उसने बताया कि वह हिमांशु का भाई है। अभिषेक ने रजिस्ट्रार कार्यालय में ही मनोज से मिला दिया था। यहां युवक का इंटरव्यू भी लिया गया। इसके बाद परवेश से कहा गया कि उसका चयन हो गया है। अगले दिन कार्यालय में आकर ज्वाइनिंग कर लेना। युवक अगले दिन पहुंचा तो मनोज ने उसे कार्यालय ये लौटा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी डीएसपी दर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed