फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four year old child died due to drowning in drain in Gajraula

दिल दहला देने वाला हादसा: आठ बहनों के बाद पैदा हुए फरहान की नाले में डूब कर मौत, पैर देख निकली परिजनों की चीख

Wed, 28 Dec 2022 10:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 10:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घर के सामने खेलते समय गायब हुए चार वर्षीय बालक के नाले में गिर कर मरने का मामला सामने आया है। मृतक बालक के पिता के दिल्ली से आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Four year old child died due to drowning in drain in Gajraula
फरहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला के सुल्तान नगर में आठ बहनों के बाद पैदा हुए साजिद के चार वर्षीय बेटे फरहान की नाले में डूब कर मौत हो गई। वह खेलते समय नाले में गिर गया था। परिजन इधर उधर तलाश करते रहे। पुलिस को भी सूचना दे दी। इस बीच किसी को उसका पैर दिखाई दे गया। जिसके बाद उसका शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी साजिद दिल्ली में बाल काटने का काम करता है। उसकी पत्नी चार वर्षीय बेटे और फरहान और चार बेटियों के साथ रहती है। बुधवार की शाम खेलते समय फरहान अचानक घर से निकल गया। वह घर के बाहर बने नाले में गिर गया। काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग भी तलाश में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। रात करीब नौ बजे एक युवक को नाले में उसका पैर दिखाई दिया। जिसे देख उसकी चीख निकल गई। उसने बालक के शव को बाहर निकाला। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घर के सामने खेलते समय गायब हुए चार वर्षीय बालक के नाले में गिर कर मरने का मामला सामने आया है। मृतक बालक के पिता के दिल्ली से आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed