फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four injured in accident

हादसे में चार घायल, दो की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
four injured in accident
मुरादाबाद। बिलारी कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर गांव सैंडोरा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दयोसारा निवासी राहुल सिंह 35 वर्ष बाइक से बिलारी क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बाइक पर राहुल के साथ उसकी पत्नी ममता (33) बहन देवकी (14), बेटा लक्की (5) सवार थे। बिलारी मार्ग पर गांव सैंडोरा के पास सामने से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से राहुल व उसकी पत्नी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामूली रूप से चोटिल देवकी व लक्की को उपचारित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कांवड़िया घायल
मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर बैंक कालोनी निवासी विजय सिंह अपने साथियों के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आ रहा था। पाकबाड़ा में पैट्रोल पंप के पास उनका जत्था रुक गया और विजय लघुशंका के लिए हाईवे पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इस दौरान कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु टीएमयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed