फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five children drowned in a brick kiln pit in Rampur s Shahbad

UP: रामपुर के शाहबाद में दर्दनाक हादसा, ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत, नहा रहे थे सभी

Wed, 19 Jul 2023 07:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Jul 2023 07:35 PM IST
सार

बच्चे बकरी चराने के दौरान गड्ढे में नहाने उतर गए थे। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन बच्चों को निकाल कर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Five children drowned in a brick kiln pit in Rampur s Shahbad
रामपुर में भट्ठे के गड्ढे में पांच बच्चे डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां गहनी गांव में ईंट भट्ठे के गड्ढे में पांच बच्चे डूब गए। बच्चे बकरी चराने के दौरान गड्ढे में नहाने उतर गए थे। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन बच्चों को निकाल कर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

ढकिया चौकी क्षेत्र के गहनी गांव स्थित ढकिया निवासी शरीफ का ईंटो का भट्ठा है। भट्टे के निकट भट्ठा संचालक लगभग पंद्रह फिट गहरा मिट्टी के लिए गड्ढा खोदकर रखे था। इस गहरे गड्ढे में बारिश से जलभराव की स्थिति थी। इस जगह पर गद्मार पट्टी टीका सिंह गांव निवासी कदीर की बेटी अलीना (10), शकील का बेटा आकिल (14), न्याज अली की बेटी गुलशन (11), मोहन सिंह की बेटी चंचल (11), इसरार की बेटी सना (10), पप्पू का बेटा आदिल और भागीरथ का बेटा राम सिंह सभी बकरी चराने के लिए बुधवार दोपहर को आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बकरी चराने आए अलीना, आकिल, गुलशन, चंचल और सना नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। सभी लोग खेलते हुए गहरे पानी पहुंच गए जहां पर उन्होंने डुबकी लगने लगी। पांचों बच्चों को डूबता हुआ देखकर आदिल और राम सिंह शोर मचाते हुए भट्टे पर पहुंचे भट्टे पर मौजूद चौकीदार भगवानदास, नरेश और अतरपाल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर डूबे हुए बच्चों को निकाला गया और तुरंत निजी वाहन के माध्यम से उन्हें शाहबाद पीएसी भेजा गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र भर में गम का माहौल है और मौके पर भीड़ है। सूचना के बाद एसडीम सुनील कुमार पहुंच गए। बाद में एडीएम हेम सिंह भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed