फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fertilizer started getting depleted in cooperatives, many farmers returning

सहकारी समितियों में खत्म होने लगी खाद, वापस लौट रहे कई किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer started getting depleted in cooperatives, many farmers returning
मुरादाबाद। सहकारी समिति के कर्मचारियों की 14 दिन चली हड़ताल का असर अब नजर आ रहा है। हड़ताल खत्म होने के बाद सहकारी समितियों में खाद के लिए मारामारी मच गई है। मंगलवार को भी कई समितियों पर हंगामी हालात रहे। खाद खत्म होने पर किसान मायूस लौटने को विवश हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह समितियां खुलते ही किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। मूंढापांडे सहकारी संघ पर समिति खुलने से पहले ही सुबह किसान पहुंच गए थे ,लेकिन कई को बिना खाद ही लौटना पड़ा। रौंडा, अक्का डिलारी, मूंढापांडे सरकड़ा खास, समितियों पर एनपीके ना होने से कई किसान लौटे। समितियों के सचिव विजय बहादुर शर्मा, मोहित कुमार ने बताया कि चेक भेज दिए गए हैं। एक-दो दिन में खाद आ जाएगा। जहां पर खाद था वहां पर अधिकांश स्टॉक बिक गया। किसान सहकारी सेवा संघ समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 150 बैग बिके। सहकारी संघ मूंढापांडे 150 बैग बिके। विहासट सहकारी समिति में केवल 105 बैग एनपीके स्टॉक में था, लेकिन पूरा खाद बिक गया । स्टॉक खत्म होने के कारण किसान यहां से मायूस लौटे हैं। समिति सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि खाद मंगाने के लिए चेक भेज दिए हैं। उम्मीद है कि बुधवार शाम तक खाद पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पीपली चक समिति पर भी खाद खत्म हो गया था, जिस कारण किसान लौटने को मजबूर थे। महमूदपुर पूर्वी पर भी खाद दोपहर में खत्म हो गया था। हंगामी हालात देेख इन सेंटरों से खाद मंगाने के लिए चेक पीसीएफ को भेजे गए, जिसके बाद इनके यहां देर शाम तक खाद पहुंच रहा था। छजलैट की फूलपुर मिठनपुर समिति पर भी शाम को खाद पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे 20 बीघा खेत में गेहूं बोना है। कई दिन बाद समिति खुली तो खाद लेने गए ।सहकारी संघ पर लाइन में भी लगे, लेकिन खाद नहीं मिला।
अमरपाल मेहंदी नगर
मुझे अपने आठ बीघा खेत में गेहूं बुवाई करनी है। इसके लिए केवल तीन बैग ही खाद मिल सकी है। भीड़ अधिक होने के कारण घंटों लाइन में भी लगे रहे, लेकिन जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिली।

अनेकपाल सिंह, भदासना
10 बीघा खेत में मुझे गेहूं की बुवाई करनी है। खेत तैयार है, लेकिन समिति पर खाद नहीं मिला। भीड़ इतनी अधिक थी कि लौटना पड़ा।
नजाकत अली, मुडिया मलूकपुर
मुझे छह बीघा खेत में गेहूं बोना है। बाजार में 1450 रुपये का बैग है। समिति पर 1180 में मिल रहा है। 265 रुपये कम में यहां मिलता है। इसलिए विसाहट किसान सेवा सहकारी समिति में घंटो लाइन में भी लगा, लेकिन जब तक नंबर आया खाद ही खत्म हो गया।
दरिया सिंह, जैतपुर विसाहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed