{"_id":"610a56887a37860dde2c48a4","slug":"father-son-fell-from-bike-slipping-uncontrollably-father-was-trampled-by-tractor-trolley-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक से गिरे बाप-बेटे, पिता को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक से गिरे बाप-बेटे, पिता को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत
Wed, 04 Aug 2021 02:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:27 PM IST
सार
टांडा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी फिदा हुसैन (50) अपने बेटे समी अहमद के साथ बाइक से स्वार क्षेत्र के बूढ़ी दड़ियाल गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक समी अहमद चला रहा था और फिदा हुसैन पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रामपुर के टांडा-बाजपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिता को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी फिदा हुसैन (50) अपने बेटे समी अहमद के साथ बाइक से स्वार क्षेत्र के बूढ़ी दड़ियाल गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक समी अहमद चला रहा था और फिदा हुसैन पीछे बैठे थे। इस दौरान टांडा-बाजपुर मार्ग की ओर कोसी पुल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक किया, इसके बाद ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें समी अहमद बाइक के साथ सड़क किनारे गिरा। जबकि फिदा हुसैन सड़क की ओर गिर गए। इस दौरान पीछे से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने फिदा हुसैन को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में फिदा हुसैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।