{"_id":"0358740c17d7f3a63c159986c820e205","slug":"father-and-son-died-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में पिता-पुत्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से उतरना पित पुत्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन धीमे होने पर जल्दबाजी में उतरे पिता पुत्र की नीचे गिरकर मौत हो गई। छोटी सी लापरवाही से पूरा परिवार बिखर गया। भोजपुर से मुरादाबाद दवा लेने आए पिता-पुत्र की ट्र्ेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा कटघर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार को हुआ।
ट्रेन जब थोड़ी धीमी हुई तो उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान धक्का लगा और दोनों गिर गए। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव सेहल निवासी विजयपाल बुधवार को मुरादाबाद डाक्टर से दवा लेने आ रहा था। बेटे विनय की कई दिनों से बुखार आ रहा था, जबकि उसकी पैर में गंभीर चोट आने के कारण हड्डी गलने की समस्या बताई जा रही थी।
साथ में बड़ा बेटा विनीत भी था। विजयपाल काशीपुर से आने वाली ट्रेन सवार था। कटघर स्टेशन के नजदीक ट्रेन के धीमे होने पर विनय को गोद में लेकर नीचे उतरने लगा। तभी धक्का लगने से नीचे गिर गया। नीचे गिरकर विजयपाल ट्रेन से टकरा गया और विनय को भी गंभीर चोटें आई। जबकि विनीत ट्रेन में ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन
आस पास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें गिरते देखा तो मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने दोनों को उठाया, लेकिन तब तक विजयपाल की मौत हो चुकी थी, जबकि विनय की सांस चल रही थीं। लोगों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस से विनय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने जाकर विजयपाल का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर गांव से लोग मुरादाबाद आए। दोनों के शव ग्रामीणों को सौंप दिए गए।