{"_id":"6b00b1fd06639cfa8a0c3e18","slug":"father-and-son-arrested-for-attempted-murder-in-land-dispute-case-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116442-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमीन के विवाद में हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमीन के विवाद में हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ। जमीन के विवाद में नगर के पट्टी मौढ़ा में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा हमला और हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज एफआईआर के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कांठ के पट्टी मौढ़ा निवासी मोहम्मद इकराम ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया था कि कस्बे के घोसीपुरा निवासी इरफान, उसके बेटे गुलफाम व शाहरुख ने घर में घुसकर उसके परिजनों पर हमला कर दिया था। लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और धारदार हथियारों से पीटने से उसके पिता महबूब इस्लाम, मां कैसर जहां और भाई मोहम्मद नोमान गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी इरफान और गुलफाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं गुलफाम से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गुलफाम के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और मारपीट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।