फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer's condition deteriorated while working in the field, he lost his life.

Moradabad News: खेत में काम के दौरान किसान की हालत बिगड़ी, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer's condition deteriorated while working in the field, he lost his life.
कुंदरकी। ग्राम रायबनगला के जंगल में शनिवार सुबह खेत में काम करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। कुंदरकी के ग्राम रायबनगला निवासी किसान हरिओम सैनी (50) शनिवार सुबह आठ बजे अपने टमाटर के खेत में पानी लगाने गए थे। ज्यादा गर्मी होने के कारण साढ़े दस बजे वह खेत में लगे पेड़ की छांव के नीच खड़े हुए लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक खेत में गिर पड़े।
विज्ञापन

खेत में काम कर रही उनकी पत्नी रजनी देवी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के परिवार में पत्नी रजनी देवी, बेटा आकाश और बेटियां लक्ष्मी और आकांक्षा हैं। शाम में गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed