फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eyes moist on 10th Muharram, Imam Hussain's sorrow on every face

दसवीं मोहर्रम पर आंखें नम, हर चेहरे पर इमाम हुसैन का गम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eyes moist on 10th Muharram, Imam Hussain's sorrow on every face
जुलस में शामिल शिया अजादार। अमर उजाला
मुरादाबाद। यौमे आशूरा पर शहर की तंग गलियों से कर्बला तक या हुसैन की सदाएं बुलंद होती रही। हर ओर जिक्र-ए-शहादत। हर आंखें नम और हर चेहरे पर हजरत इमाम हुसैन का गम। कुछ ऐसे माहौल में मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। देर रात गमगीन माहौल में ताजियाें को कर्बला में दफन किया गया।
विज्ञापन

शहर में कई जगह जिक्र-ए-शहादत में दसवीं मोहर्रम का वाक्या बयान किया गया। मौलाना ने कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन की अजीम शहादत की यादगार आज दुनिया भर में मनाई जाती है। भले ही नवासे रसूल का रोजा इराक के कर्बला में है, लेकिन हर शहर में आज कर्बला मौजूद है। अलम और ताजिये सच्चाई की जीत का पैगाम हैं। आज हर कोई खुद को हक का परस्तार और हुसैनी बताता है। कर्बला की शहादत ने इस्लाम को नई रोशनी बख्शी।
विज्ञापन

शहर में अकीदत और एहतराम के साथ ताजियों का जुलूूूस निकाला गया। जुलूस में गली मोहल्लों से निकले छोटे-बड़े तकरीबन दो सौ से ताजिये शामिल हुए। इसमें कंबल का ताजिया, पंखे का ताजिया, सरसाें का ताजिया प्रमुख रहे। शहादतनामे और मर्सिए पढ़ते हुए लोेग कर्बला तक पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। आखिर में शहर के ताजियों का सरदार कंबल का ताजिया को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed