फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex fiancee raped nursing student

नर्सिंग छात्रा से पूर्व मंगेतर ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती होने पर पीड़िता को छोड़ भाग गया आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
ex fiancee raped nursing student
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली नर्सिंग छात्रा ने महिला थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी पूर्व मंगेतर, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया है। रिश्ता तोड़ने के बाद भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे छोड़ कर केरल भाग गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि वह तीन साल पहले नर्सिंग कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बदायूं जनपद के बिसौली थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर विश्वकर्मा कालोनी निवासी अनमोल शेखर से हो गई थी। अनमोल पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर रहा था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। पीड़ित ने बताया कि दोनों के परिवार के बीच वार्ता होने पर छह मई 2018 को सगाई कर ली थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को पाकबड़ा में अपने दोस्त के मकान पर बुलाया और यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस वीडियो के सहारे आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। आरोप है कि उसने युवती से रुपये तक वसूले। लड़के के पिता और भाई ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 19 जून 2019 को रिश्ता तोड़ दिया। इसके बावजूद भी आरोपी ने अन्य जगह शादी न करने की धमकी दी और लगातार युवती का शोषण किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अनमोल शेखर केरल में निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता सात माह की गर्भवती है। उसकी पूरी देखभाल की जा रही है। जांच में ये बात भी सामने आई कि आरोपी किसी दूसरी युवती से शादी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed