{"_id":"69a35701fdfcb4b40e0a5e6e","slug":"even-after-a-year-water-supply-from-the-overhead-tank-has-not-started-people-are-making-cow-dung-cakes-thakurdwara-news-c-279-mo11005-113939-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक साल बाद भी ओवरहेड टैंक से शुरू नहीं हुई पानी की आपूर्ति, लोग पाथ रहे उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक साल बाद भी ओवरहेड टैंक से शुरू नहीं हुई पानी की आपूर्ति, लोग पाथ रहे उपले
Sun, 01 Mar 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 4 ठाकुरद्वारा के गांव भरतावाला में एक वर्ष से बंद ओवर हेड टैंक और और चारों तरफ पर पथ रहे
ठाकुरद्वारा। गांव भरतावाला में एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया लेकिन अभी तक इससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
भरतावाला के अलावा इस टैंक से गांव इनायतनगर नन्नूवाला और आजाद नगर को भी पानी की आपूर्ति होनी है लेकिन जल निगम ने इससे ग्रामीणों को रास्तों में आने-जाने में परेशानी हो रही है। अभी तक पानी की आपूर्ति को शुरू करना जरूरी नहीं समझा है। गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए तमाम सड़कें खोद दी गई लेकिन उनकी मरम्मत भी अभी तक नहीं हुई है। टैंक की चार दिवारी बनाकर उसमें ताला लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने अब उसके चारों तरफ उपले पाथने शुरू कर दिए हैं। जल निगम लापरवाही के चलते चार गांव में स्वच्छ पानी मिलने का ग्रामीणों का सपना सपना ही बना बना हुआ है। ग्राम प्रधान जगवती के पति शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कंपनी के ठेकेदार से शिकायत की तो उन्होंने यह कहा कि अभी उनका भुगतान नहीं हुआ है पूरा भुगतान मिलने पर ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।
उधर गांव के विजेंद्र सिंह ने बताया की मंदिर के पास के मोहल्ले में जल निगम ने पानी की पाइपलाइन भी नहीं बिछाई है। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र गांव में ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। जबकि गांव के पूर्व प्रधान कैलाश सिंह सैनी का कहना है कि गांव में सभी घरों में हैंड पंप और सबमर्सिबल हैं यहां पर जल जीवन मिशन में टैंक बनाने की कोई जरूरत नहीं थी।