फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eve teasing with student

कांशीराम नगर में सरेराह छात्रा से छेड़खानी

Thu, 01 Jun 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with student
eve teasing
कांशीराम नगर में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने सरेराह छेड़खानी की। आरोपी पूर्व में इस तरह की हरकतें कर चुका है। छात्रा ने मामले की शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


कांशीरामनगर में रहने वाले कंपनी कर्मचारी ने बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसे मोहल्ले में रहने वाला  रोहित पुत्र दिनेश परेशान करता है। रास्ते में पीछा करता है और फब्तियां कसता है। शुरूआत में छात्रा ने आरोपी की हरकतों को नजर अंदाज किया लेकिन आरोपी बाज नहीं आया।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को छात्रा घर से बाजार की तरफ जा रही थी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीर एकजुट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया। मामले की शिकायत पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों से की। परिजनो ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि शिकायत के आधार पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी भी छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed