{"_id":"5dd97bbe8ebc3e550545f469","slug":"encounter-with-car-jasker-in-amroha-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की कार लूटकर भागने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की कार लूटकर भागने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी जख्मी
Sun, 24 Nov 2019 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन महीने पहले दरोगा की कार लूट कर फरार हुए बदमाश को नौगांवा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है जबकि मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हो गया। पुलिस ने लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग करती रही।
विज्ञापन
शनिवार की रात साढ़े दस बजे नौगांवा सादात इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ अलीनगर गांव के पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने कार सवार संदिग्ध को रोकने की कोशिश की। तभी कार सवार कार छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक गोली थाने में तैनात सिपाही यतेंद्र सिंह के हाथ में लगी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते पुलिस की एक गोली मिनजार निवासी एचौड़ा कंबोह थाना असमोली के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मिनजार वही बदमाश है जो तीन आरोपियों के साथ दरोगा की कार लेकर फरार हो गया था। मिनजार गजरौला थाने से 25 हजार रुपये का इनामी था। फिलहाल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।