{"_id":"6a25d752c322c291540916f2","slug":"electric-vehicle-sales-increased-seven-times-compared-to-cng-in-two-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-919880-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सीएनजी के मुकाबले सात गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सीएनजी के मुकाबले सात गुना बढ़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के युद्ध से उपजे हालात, पेट्रोल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने लगी है। पिछले दो महीनों में सीएनजी वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सात गुना अधिक हुई। दो महीनों में 1478 इलेक्ट्रिक और 196 सीएनजी वाहनों की बिक्री हुई।
दस मई को प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करनेे की अपील की थी। इसके बाद 20 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में चार बार इजाफा हुआ है। पेट्रोल की कीमत साै के पार हो चुकी है। इस दाैरान सीएनजी के दाम भी बढ़े। दूसरी ओर अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थाें की आपूर्ति पर संकट के बादल छाने लगे हैं।
इन हालात के बीच लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ा है। आरटीओ कार्यालय में अप्रैल और मई में पंजीकृत वाहनों के आंकड़े भी यही बताते हैं। इन दो महीनों में 1478 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत किए गए। जबकि सीएनजी वाहनाें की संख्या सिर्फ 196 रही। जो इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में सात गुना कम है।
विज्ञापन
00
अप्रैल की तुलना में मई में पेट्रोल वाले वाहन की बिक्री घटी
मुरादाबाद। दो महीनों सीएनजी ही नहीं बल्कि पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की बिक्री भी कम हुई है। अप्रैल में 3381 वाहन पंजीकृत किए गए। जबकि मई में 2593 वाहनों का पंजीकरण हुआ। जो अप्रैल की तुलना में 788 वाहन कम हैं।
00
किस महीने कितने इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन
महीना
इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या
सीएनजी वाहनों की संख्या
पेट्रोल वाले वाहनों की संख्या
अप्रैल
655
104
3381
मई
823
92
2593
00
- इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन पहले से बढ़ा है। पिछले दो महीनों में सीएनजी वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन करीब सात गुना अधिक हुआ है। - राजेश सिंह, आरटीओ प्रशासन