फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric crisis in moradabad

महानगर के कई इलाकों में बिजली का संकट

Wed, 25 May 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
electric crisis in moradabad
बिजली संकट
महानगर के कई इलाकों में मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में आक्रोश पनपता रहा। वहीं आंधी बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई। उधर इंडस्ट्रीयल फीडर की भी आपूर्ति 24 घंटे बाद बहाल हो सकी। महानगर में बिजली आपूर्ति 22 घंटे करने के आदेश के बाद भी कटौती जमकर हो रही है। मंगलवार को भी कई इलाकों में 16 घंटे ही बिजली मिल सकी। वजह ऊपर से कटौती की भले ही नहीं हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर होने वाले फाल्ट को दूर नहीं कर पाने के कारण बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


बिजली की समस्या रामगंगा विहार की अवंतिका कालोनी में बनी रही। इस इलाके में बिजली के तारों में फाल्ट होने से आपूर्ति पर असर पड़ा। इसके अलावा जिगर कालोनी क्षेत्र में भी लाइट ने दिन में परेशानी दी। कई घंटे लाइट नहीं आने से लोग परेशान रहे। दिल्ली रोड पर दिन में कई बार लाइन ट्रिप होने से आपूर्ति ठप रही। इससे मानसरोवर, लाइनपार, अंबेडकरनगर, बुद्धिविहार कालोनी, प्रभावित रही।
विज्ञापन


बिजली की समस्या मुगलपुरा, गलशहीद और संभल रोड इलाके में रहने से दिक्कत हुई। इन इलाकों में सोमवार की सुबह आई आंधी के कारण हुए फाल्ट ठीक नहीं होने से लाइन ठप रही। बिजली के लोकल फाल्ट से काशीराम नगर के रहने वाले दूसरे दिन भी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल फीडर ठप होने से एक्सपोर्टर खफा

इंडस्ट्रीयल फीडर मझोला बिजली घर से संचालित होता है। फीडर कल आंधी आने के बाद से ठप था। जिससे इंडस्ट्रीज चलाने में दिक्कत रही। 24 घंटे लाइट देने के आदेश के बाद भी इंडस्ट्रीज की लाइनें अक्सर ठप हो जाती हैं। एक्सपोर्टर बिजली ठप होने से गुस्से में हैं। पहले भी इंडस्ट्रीयल फीडर से बिजली ठप होने की शिकायत की जा चुकी है। बताया गया है कि नानकवाड़ी गांव के पास बिजली के पोल टूटने से लाइन प्रभावित थी। इसीलिए बाईपास इलाके में इंडस्ट्रीज को लाइट नहीं मिली। 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed