फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric city

बिना मीटर भेजा बिल, अफसरों के वेतन से होगी वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
electric city
electric city
मुरादाबाद। विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम ने एक परिवाद पर फैसला सुनाया। जिसमें उपभोक्ता की ओर से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर बिना मीटर लगाए ही लाखों रुपये का बिल भेज दिया। जबकि उसने कई बार मीटर लगाने की मांग की थी। फोरम ने आदेश दिया है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों के वेतन से वसूली की जाए। इसके अलावा अदालत ने आदेश दिया है उपभोक्ता से केवल दो साल का ही बिल वसूला जाए।
विज्ञापन

अमरोहा के कोठी खिदमतपुर निवासी अमित कुमार ने विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत खंड द्वितीय अमरोहा के अधिशासी अभियंता से 25 फरवरी 2015 को एलएमवी -2 का एक संयोजन कराया था। परिवादी ने मीटर लगवाने की रसीद भी कटवाई थी। परिवादी का कहना है कि कहने पर भी मीटर नहीं लगाया गया। परिवादी का कहना है कि उसने 25 फरवरी 2015 से 23 अप्रैल 2015 तक ही विद्युत का उपयोग किया है। परिवादी को जुलाई 2019 में एक डिमांड नोटिस भेजकर 328283 रुपये जमा करने की प्राप्त हुई। जिससे देखकर परिवादी परेशान हो गया। विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष व न्यायिक सदस्य ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद उन्होंने इस मामले में फैसला सुनाया है। उन्होंने आदेशित किया है कि इस मामले में उपभोक्ता को केवल दो साल का ही डिमांड नोटिस भेजा जाए। साथ ही विभाग को आदेश दिया है कि संबंधित अधिकारियों से इस मामले में वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed