{"_id":"67110df89633e04a650abf24","slug":"double-murder-in-moradabad-bodies-of-a-woman-and-a-seven-year-old-child-found-in-katghar-faces-burnt-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दोहरा हत्याकांड: कटघर में महिला और सात साल के बच्चे की लाश मिलीं, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दोहरा हत्याकांड: कटघर में महिला और सात साल के बच्चे की लाश मिलीं, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया
Thu, 17 Oct 2024 09:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:35 PM IST
सार
महिला और बच्चे की पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। दोनों के शव अलग-अलग मिले हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर के कल्याणपुर में रामगंगा किनारे एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया तो रामगंगा नदी में सात साल के एक बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि महिला और बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों के शव अलग-लग मिले हैं।
विज्ञापन