{"_id":"574e8ba04f1c1bf55110a054","slug":"district-planning-meeting-fourteen-hours-passed-the-budget-of-240-million","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला योजना की बैठक : सवा घंटे में 240 करोड़ का बजट पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना की बैठक : सवा घंटे में 240 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भरे सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को जिला योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। कैबिनेट मंत्री मौजूदगी में करीब सवा घंटे के चर्चा के बाद 240 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। जिले के विकास पर 240.54 करोड़ किए जाएंगे। सबसे अधिक धनराशि सड़क, पानी और स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा। मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में जिला योजना की बैठक बुलाई गई। नौ बजे की बैठक करीब दस बजे शुरू हुई।
जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक में अपनी बात रखते हुए सवाल जवाब भी किए। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे चर्चा के जिला योजना के 240.54 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिसे जनप्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। इस बजट में सड़क, पानी और स्वच्छता पर खास तरजी दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह और संचालन पीडी राजकरन पाल ने की। इस दौरान विधायक हाजी रिजवान, हाजी यूसुफ अंसारी, मोहम्मद फहीम, अनीसउरर्हमान, लक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, एमएलसी परवेज अली, महिला आयोग की सदस्य राजेश कुमारी यादव, डीएम जुहैर बिन सगीर, एसएसपी विनीत तिवारी, सीएमओ डा. संजीव यादव, चंद्रपाल सिंह, सुनील आजाद, उमेश यादव, डा. सोमवीर यादव, गुलजार अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किस पर कितना होगा खर्च
- ग्रामीण स्वच्छता (पंचायत) पर 4978.56 लाख
- ग्रामीण आवास पर 4182 लाख
- ग्रामीण पेयजल पर 4128.22 लाख
- सड़क और पुल पर 3300 लाख
- माध्यमिक शिक्षा पर 898.20 लाख
- गन्ना विभाग पर 744 लाख
- लघु एवं सीमांत कृषकों की सहायता पर 55.80 लाख
- पशुपालन पर 124.71 लाख
- दुग्ध विकास 519.72 लाख
- वन विभाग पर 111.55 लाख
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान पर 215.91 लाख
- मनरेगा पर 130.49 लाख
- पंचायतीराज पर 844.48 लाख
- प्राविधिक शिक्षा पर 258 लाख
- चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य (एलोपैथ) पर 640.89 लाख
- समाज कल्याण पर 825 लाख