फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dhyanchand

मेजर ध्यानचंद की खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
dhyanchand
मुरादाबाद। हाकी के जादूगर को देश के सर्वोच्च सम्मान नहीं दिए जाने से खेल जगत के दिग्गज नाराज हैं। उन्होंने कहा कि देश को खेल के पटल पर पहचान दिलाने वाले खेल और उसके मसीहा को इस तरह से नकारना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने इसे हाकी के साथ दुर्व्यवहार बताया।
विज्ञापन

जिला हाकी संघ के सचिव इकबाल खान ने कहा कि क्रिकेट का नाम ओलंपिक तालिका में नहीं है, लेकिन क्रिकेटरों को सभी तरह का सम्मान दिया जाता है। यहां तक कि खेल रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी मिला है। जबकि उनसे पहले देश के राष्ट्रीय खेल की धाक दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने ही दिलाई थी। हाकी में देश आठ बार की स्वर्ण विजेता है। किसी देश के पास यह सम्मान नहीं है तो मसीहा को खेल रत्न से सम्मानित क्यों नहीं किया जा रहा है। यह तो हाकी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, इसलिए खेल गर्त में जा रहा है। पूर्व में आल इंडिया नारायण दत्त तिवारी हाकी प्रतियोगिता के संयोजक रहे विनोद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1970 से पहले से ही मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करने की मांग की जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक को पत्र लिखा है, लेकिन कोई गंभीर नहीं है। यह हाकी के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

बेटे अशोक भी आ चुके हैं शहर
विनोद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1971 से 89 तक नारायण दत्त तिवारी प्रतियोगिता कराई थी। उसमें सभी ओलंपिक के खिलाड़ी आए थे। उनमें अशोक कुमार ध्यानचंद भी शामिल थे। वहीं, इकबाल खान ने बताया कि तीन मई 2008 को एक मैत्री मैच हुआ था। 27 भारतीय खिलाड़ियों को ध्यानचंद 11 और केडी सिंह बाबू 11 टीमों में बांटा था। उस समय मोहम्मद साहिद, अशोक कुमार ध्यानचंद, जफर इकबाल, आरपी सिंह, ओलंपियन सैय्यद अली, संजय बिष्ट आरके टंडन, धनराज पिल्लई आदि भारतीय खिलाड़ी थे। सभी ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की थी। स्थानीय स्तर पर भी मांग उठाई जाती है, लेकिन अभी तक नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed