{"_id":"68e03728ac446247cc01c007","slug":"demand-for-a-four-wheeler-and-rs-10-lakh-for-marriage-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105324-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी में चार पहिया गाड़ी और दस लाख रुपये की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी में चार पहिया गाड़ी और दस लाख रुपये की मांग
Sat, 04 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। एक युवती ने अपने मंगेतर समेत पांच लोगों पर शादी में चार पहिया गाड़ी और दस लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। नहीं तो शादी करने से मना कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने इकलौते भाई के साथ रहती है। करीब चार माह पहले उसका रिश्ता मझोला थाना क्षेत्र निवासी दूसरे जाति के एक युवक से तय हुआ था। दोनों के घर वालों की मौजूदगी में गोद भराई आदि सभी रस्में पूरी हुई थीं और आभूषण, कपड़े और रुपये भी दिए थे लेकिन रिश्ता तय होने के वक्त दोनों पक्षाें ने एक दूसरे की जाति के बारे में जानकरी दी गई थी। साथ ही दोनों पक्षों की मर्जी से 12 नवंबर 2025 को शादी तय की गई थी जिसके बाद से ही युवती पक्ष ने शादी में खाने आदि तैयारियां शुरू कर दीं। हलवाई और टेंट आदि के लिए एडवांस रुपये दिए जा चुके हैं। आरोप कि अब मंगेतर और उसके परिवार वाले शादी में चार पहिया गाड़ी और दस लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न कर रहे हैं। मांग पूरी करने से मना करने पर दोनों भाई बहन को गालियां और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। साथ ही धमकी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं की तो शादी नहीं करेंगे। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ता तय होेने की बात कहकर मंगेतर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमे की विवेचना की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।