{"_id":"56fadf0f4f1c1bec33f009b5","slug":"death-in-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में पट्टे की चपेट में आया कारीगर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में पट्टे की चपेट में आया कारीगर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थानाक्षेत्र के मालवीय नगर में मंगलवार दोपहर बर्तन कारखाने में एक कारीगर मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कारखाना स्वामी और कारीगर के परिजनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए।
बिलारी के हुसैनी झंडा निवासी अंसार पुत्र छुट्टन गलशहीद के भूड़ा चौराहे पर अपने रिश्तेदार के घर रहता था। वह मालवीय नगर में नील कमल इंडिया एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था। मंगलवार दोपहर वह अन्य कर्मचारियों के साथ कारखाने में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पट्टे की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथी कर्मचारी उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अंसार और कारखाना स्वामी के बीच समझौता हो गया है। अंसार की पत्नी लिखित में दे गई है कि उससे कोई कार्रवाई नहीं करानी है।