फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daily life disrupted by continuous rain from morning until afternoon.

Moradabad News: सुबह से दोपहर बाद तक लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Daily life disrupted by continuous rain from morning until afternoon.
बिलारी। नगर और देहात इलाके में बुधवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लगातार बारिश होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के समय बारिश होने की वजह से दैनिक मजदूर नगर में मजदूरी करने नहीं जा पाए तथा मुरादाबाद में फार्मों में काम करने वाले मजदूर भी नहीं जा सके। हालांकि बुधवार सुबह की बारिश देहात इलाके में धान और गन्ने की फसल के लिए काफी लाभदायक होना बताई गई। लगातार बारिश की वजह से तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्थानीय तहसील की सभी अदालतों में बुधवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखा। बुधवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुलाई गई आपात बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह से लगातार बारिश होने की वजह से मुकदमों की पैरवी करने को वादकारी नहीं आ पाए हैं इसलिए अदालतों में एक दिन के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाए। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed