फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber thugs clear 50 thousand rupee from retired sub inspector bank account

साइबर ठग ने सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से उड़ाए पचास हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
cyber thugs clear 50 thousand rupee from retired sub inspector bank account
मुरादाबाद। साइबर ठग ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोपी ने परिचित बताकर कॉल की और झांसे में लेकर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक से क्यूआर कोड स्कैन कराकर उनके खाते से दो बार में पचास हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के बेटे ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मझोेला के मिलन विहार निवासी अधिवक्ता पंकज झा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता कमल नारायण झा पुलिस विभाग से उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका खाता एसबीआई की सिविल लाइंस शाखा में है। पंकज ने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर करीब पौने दो बजे उनके पिता के मोबाइल पर एक अंजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कमल नारायण का मित्र बताया। आरोपी ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति से खाते में रुपये डलवाने हैं, लेकिन मेरा खाता काम नहीं कर रहा है। कमल नारायण से कहा कि मैं आपके खाते में रुपये डलवा रहा हूं। आप से मैं बाद में रुपये ले लूंगा। इसके बाद आरोपी ने कमल नारायण के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेज दिया। जिसे स्कैन करने को कहा। जैैसे ही कमल नारायण ने क्यूआर कोड स्कैन किया। उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर आए मैसेेज से साइबर ठगी का पता चल सका। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पंकज झा के प्रार्थना पत्र को संबंधित थाना पुलिस को भेजकर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed