{"_id":"5efcf24d8ebc3e42d214cb23","slug":"cyber-thug-take-money-in-account-through-ewallet-city-news-mbd3544052101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं फौजी हूं, मेरे बेटे को किराये पर मकान दिला दीजिए, इसके बाद व्यापारी के भतीजे के खाते उड़ गए छह हजार रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं फौजी हूं, मेरे बेटे को किराये पर मकान दिला दीजिए, इसके बाद व्यापारी के भतीजे के खाते उड़ गए छह हजार रूपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी को साइबर ठग ने कॉल कर उसके भतीजे के गूगल पे नंबर के जरिये सात हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया है।
मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सत्यवीर सिंह दुकान और मकान किराये दिलाने का काम करते हैं। सत्यवीर ने मझोला पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल नंबर ओएलएक्स पर भी डाल रखा है। जिसके जरिये मकान दुकान किराये पर लेने और देेने वाले लोग उन्हें कॉल करते हैं। 11 जून को भी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने सत्यवीर सिंह से कहा कि मैं फौजी हूं। मेरा बेटा मुरादाबाद में पढ़ाई करने आ रहा है। उसने मुरादाबाद के कालेज में दाखिला लिया है। वह कालेज के हॉस्टल में नहीं रहेगा। उसे किराये पर मकान दिलवा दीजिए। साइबर ठग ने सत्यवीर को झांसे में लिया और कहा कि वह अपना बैंक खाता उन्हें बता दें। जिसमें वह पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर देगा। ठग ने सत्यवीर का बैंक खाता नंबर देने के बाद कहा कि पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। किसी का फोन पे या गूगल पे नंबर दे दीजिए। तब सत्यवीर ने अपने भतीजे का गूगल पे नंबर दे दिया। कुछ देर बाद सत्यवीर के भतीजे ने अपना एकाउंट चेक किया तो पांच हजार रुपये निकल चुके थे। इसके कुछ ही देर बाद एक हजार रुपये और उड़ा लिए। इसके बाद आरोपी ने सत्यवीर से कहा कि तकनीकी खराबी आ गई है। कोई दूसरा नंबर भेजो, अभी रकम वापस कर दूंगा। लेकिन शक होने पर उसने कोई दूसरा नंबर बताने की जगह पुलिस से शिकायत की। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।