फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber cheating with bike macenic

Moradabad News: साइबर अपराधी ने बाइक मैकेनिक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उड़ा लिए 87 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cyber cheating with bike macenic
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले बाइक मैकेनिक के खाते से साइबर ठग ने 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज से इसकी जानकारी हो सकी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र रकम वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार हुए बाइक मैकेनिक फहीम ने बताया कि एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। आठ दिसंबर को उनके पास एक अंजाम नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने फहीम को झांसा दिया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढ़ाने का ऑफर आया है। फहीम आरोपी की बातों में फंस गया। इसके बाद साइबर ठग ने उससे क्रेडिट कार्ड की डिटेल पूछ ली। इसके बाद साइबर ठग ने फहीम के खाते से 87 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर एक के बार एक कई मैसेज आए। जिससे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। एसएसपी कार्यालय से पीड़ित के प्रार्थना पत्र को साइबर सेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed