फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber cheater cheated 25 thousnad from student

साइबर ठग ने बीफार्मा के छात्रा को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
cyber cheater cheated 25 thousnad from  student
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने बीफार्मा के एक छात्र को झांसे में लेकर उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी की जानकारी हो सकी। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर रकम वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे निवासी मोहम्मद शारिक ने बताया कि वह रामपुर स्थित विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है। उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से एक मैसेज आया था। मैसेज में एकाउंट के बैलेंस की जानकारी दी गई थी। जिस पर एक लिंक भी भेजा गया था। मोहम्मद शारिक ने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 25 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसी बीच मोबाइल पर दूसरा मैसेज आया। जिससे पता चला कि उसके खाते से 25 हजार रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मूंढापांडे थाने और एसएसपी कार्यालय में की। एसएसपी कार्यालय से मोहम्मद शाकिर के प्रार्थनापत्र को साइबर सेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed