फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cruelty on Diwali: Husband beats wife for not having child, gives triple talaq for not bringing dowry

दिवाली पर घर की लक्ष्मी पर जुल्म: एक को बच्चा न होने पर पति ने पीटा, दूसरी को दहेज नहीं लाने पर दिया तीन तलाक

Thu, 31 Oct 2024 09:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 09:29 AM IST
सार

मुरादाबाद के मझोला में शादी के 17 साल बाद भी संतान न होने पर पति ने महिला को ताने दिए और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। एक अन्य मामले में, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Cruelty on Diwali: Husband beats wife for not having child, gives triple talaq for not bringing dowry
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शादी के 17 साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हुआ तो पति ने उसे ताने दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के भारतल निवासी रूपम शर्मा की शादी 17 साल पहले मझोला क्षेत्र में सूर्यनगर लाइनपार निवासी सुमित उर्फ शांतनु के साथ हुई थी। रूपम के कोई संतान नहीं है। इसी बात को लेकर पति और ससुराल वाले महिला को ताने देते हैं।
विज्ञापन


रूपम के भाई कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा। जिसमें वह घायल हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला को दिया तीन तलाक

मझोला के आबिद नगर टीना पीर का बाजार निवासी नाजिया ने महिला थाने में केस दर्ज दर्ज कराया है। जिसमें नाजिया ने बताया कि उसकी शादी नागफनी के दौलत बाग निवासी मो. सरफराज के साथ हुई थी।


शादी के बाद से ही पति, ननद शबाना, निशा, शहाना और ननदोई ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया।

महिला अधिवक्ता से लिंक एक्सप्रेस में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छेड़छाड़ के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर सहयात्रियों ने उसे पकड़ लिया। मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।

महिला अधिवक्ता की तहरीर पर जीआरपी ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में सूबेदारगंज से नजीबाबाद जाने के लिए चढ़ी थीं। मुरादाबाद स्टेशन से कुछ पहले ही आरोपी ट्रेन में चढ़ा।



मुरादाबाद के पास ट्रेन धीमी हुई तो उसने छेड़छाड़ की और भागने लगा। अधिवक्ता के शोर मचाने पर उसे लोगों ने पकड़ लिया। जीआरपी थाने के प्रभारी इंसपेक्टर रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी साहजेब थाना अजीमनगर जिला रामपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed