{"_id":"5a4147254f1c1baa268b5d5f","slug":"medical-student-raped-by-face-book-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबी के जरिये मेडिकल छात्रा से दोस्ती कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफबी के जरिये मेडिकल छात्रा से दोस्ती कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की मेडिकल छात्रा से फेसबुक के जरिये दोस्ती कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी गुलरेज को मुगलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ एसएसपी ने आरोपी गुलरेज पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है।
मुगलपुरा इंस्पेक्टर अजय श्रोत्रिय ने बताया कि पकड़ा आरोपी गुलरेज उर्फ पिंटू मुगलपुरा के लाल स्कूल मोहल्ला निवासी है। उसके खिलाफ 2016 में लखनऊ के महानगर थाने में एक केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी गुलरेज पर आरोप लगाया गया था कि फेसबुक के जरिये एक मेडिकल छात्रा को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।
आरोप है कि आरोपी पीड़िता को अगवा कर अपने साथ ले गया था। जहां उसने छात्रा के साथ बलात्कार किया था। उसके खिलाफ बलात्कार, अपहरण और 66 आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। छात्रा के परिजनों ने हाईकोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने लखनऊ पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। सोमवार को मुगलपुरा पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मुगलपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े गुलरेज ने पिंटू नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी। इसके बाद उसने मेडिकल छात्रा से दोस्ती कर ली और उससे चैटिंग शुरू कर दी थी। उसने छात्रा को अपना असली नाम भी नहीं बताया था। इसके अलावा उसने बार बार छात्रा से मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उसने कई और युवतियों को फेसबुक व फोन कॉल कर फंसा रखा है।