फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   company man looted

चाय पिलाकर कंपनी कर्मी को लूटा

Sun, 17 Dec 2017 01:41 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
company man looted
tea - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज बस में जहरखुरानी द्वारा की जा रही लूट की वारदातों पर लगाम लगने में पुलिस फेल साबित हो रही है। शनिवार सुबह गाजियाबाद से मुरादाबाद आ रहे कंपनी कर्मचारी को रोडवेज बस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेसुध हालत में उससे 12 सौ रुपये, मोबाइल लूटकर आरोपी भाग गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मऊ के मधुबन गांव में रहने वाला अजय गाजियाबाद स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। वह शनिवार को गाजियाबाद से रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में बस सवार दो यात्रियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। आरोपियों ने अजय की जेब से 12 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


पीतल नगरी बस स्टेशन पर बस पहुंची तो मामले की जानकारी पुलिस दी गई। पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ कटघर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed