फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chit fund company scam 42.88 million

चिटफंड कंपनी ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर हड़पे 42.88 लाख

Thu, 21 Jul 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company scam 42.88 million
घाेटाला - फोटो : demo
रकम दोगुना करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाली चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। भीकनपुर निवासी सचिन शर्मा ने छजलैट थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसका आरोप है कि उसे रकम दोगुना करने का झांसा देकर 42 लाख 88 हजार रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए सचिन शर्मा ने छजलैट थाने में मोहित अग्रवाल निवासी चौरासी घंटा थाना नागफनी, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता, मां सुषमा अग्रवाल और पिता लक्ष्मी शंकर अग्रवाल व जमाल कौसर कुरैशी पुत्र जहीर कुरैशी निवासी जियाजगंज घरौला जिला अल्मोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि मोहित अग्रवाल अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरएएमपी डवलपर्स इंडिया लिमिटेड और वेदांत म्यूचल बेनीफेट इंडिया लि. के डायरेक्टर हैं। जिनका ऑफिस गाजियाबाद के बसुंधरा में है। जबकि सब ऑफिस मझोला के मानसरोवर कालोनी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी रियल स्टेट में आरडी के माध्यम से ग्राहक की रकम इकट्टा करती है। कंपनी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से फाइनेंनशियल बिजनेस करने के लिए रजिस्टर्ड है। कंपनी पांच साल में रकम दोगुना कर देती है।

पीड़ित ने अलग अगल तारीखों में आरोपियों को 42 लाख 88 हजार रुपये दिए। जिसके बदले में आरोपियों ने उसे एफडी बान्ड जारी किए। लेकिन समय पूरा होने से पहले ही आरोपी गायब हो गया। कुछ दिन पहले इन सभी आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में भी एक केस दर्ज किया गया था।


जिसमें मझोला पुलिस ने सुषमा अग्रवाल और उसके पति लक्ष्मी शंकर अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मोहित अग्रवाल अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। छजलैट पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed