{"_id":"5781df874f1c1b291e7faa6a","slug":"accused-fled-after-hoodwinking-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गच्चा देकर भागा करोड़ों की ठगी में फंसा अभिषेक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को गच्चा देकर भागा करोड़ों की ठगी में फंसा अभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की ठगी का आरोपी अभिषेक अग्रवाल शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसने कांठ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में अपने एक किराएदार की दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस अभिषेक को पकड़कर थाने ले जा रही थी, इसी बीच वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। दुकानदार ने अभिषेक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अवंतिका कालोनी निवासी पवन कुमार अग्रवाल पिछले ढाई साल से विशाल मेगा मार्ट में ‘लव’ नाम से कॉस्मेटिक की दुकान चला रहे हैं। पवन ने बताया कि वह 2500 रुपये माह दुकान का किराया दे रहे थे। लेकिन अभिषेक अग्रवाल अब पांच हजार रुपये मांग कर रहे थे। आरोप है कि 23 मई 2016 को अभिषेक ने कॉल कर कहा था कि उसने पिछले एक साल से दुकान का किराया भी नहीं दिया है।
अब उसे एक लाख रुपये चाहिए। लेकिन पवन ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। शनिवार को पवन की दुकान बंद थी। आरोप है कि वहां अभिषेक पहुंचा और दुकान के ताले तुड़वा दिए। आस पड़ोस के दुकानदारों की सूचना पर पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उसने विरोध किया तो अभिषेक ने उसे धमकाया और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
पवन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी। इसी बीच अभिषेक ने पुलिस वालों को बातों में उलझाया और खामोशी से खिसक गया। उसने अपनी कार स्टार्ट की और तेजी से भाग निकला। इसके बाद पवन ने थाने पहुंचकर अभिषेक के खिलाफ दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि दोपहर में दो पक्षों में दुकान खाली करने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष थाने आ गया। लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।