{"_id":"6a97308baf4f498d6b0d7546","slug":"youth-beaten-to-death-in-jinamai-alleged-to-have-been-killed-over-a-love-affair-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1035-967830-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिनामई में युवक की पीटकर हत्या प्रेम-प्रसंग में मारे जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिनामई में युवक की पीटकर हत्या प्रेम-प्रसंग में मारे जाने का आरोप
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र के गांव जीनामई निवासी मृतक पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
छतारी। थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान महिला के पति व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने युवक को प्रेम-प्रसंग में मारे जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार छतारी के कस्बा डड्डू गांव निवासी हाकिम ने बताया कि जिनामई गांव निवासी उनका भतीजा पुष्पेंद्र (24) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात पुष्पेंद्र पड़ोसी महिला शिवानी से मिलने गया था। महिला का पति रिंकू नोएडा में नौकरी करता है।
रात करीब 11 बजे वह महिला के घर से बाहर निकलने लगा। तभी आवाज सुनकर शिवानी की सास सरोज उठ गईं। उससे बचने के लिए पुष्पेंद्र घर के बाहर बने बाथरूम में छिप गया। सरोज ने पुष्पेंद्र को बाथरूम में जाते देख लिया और बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद सरोज ने फोन कॉल कर घटना की सूचना बेटे रिंकू को दी। सुबह करीब चार बजे रिंकू नोएडा से घर आ गया। करीब पांच घंटे से बाथरूम में बंद पुष्पेंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद रिंकू व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से उसको पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर पुष्पेंद्र के परिजन व गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे जिन्होंने बीच-बचाव कराया। इसके बाद लहूलुहान पुष्पेंद्र ने तड़पते हुए वहीं दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र की मौत के बाद आरोपी रिंकू, उसकी मां, पिता वहां से भाग गए।
वहीं, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भरतराम सोनकर के नेतृत्व में छतारी, पहासू और नरौरा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक के पिता रवि सिंह ने तहरीर देकर शिवानी, उसके पति रिंकू, ससुर व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तीन दिन पहले शादी के लिए आया था रिश्ता
चाचा हाकिम सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई रवि सिंह खेती करते हैं। उनके तीन बेटों में पुष्पेंद्र के अलावा नीरज व टीटू भी नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रक्षाबंधन पर तीनों छुट्टी लेकर घर आ गए थे। तीन दिन पहले ही नीरज व पुष्पेंद्र की शादी के लिए रिश्ता आया था। लड़की पक्ष के लोग दोनों को देखने भी आए थे।
अच्छे दोस्त थे नीरज और रिंकू
ग्रामीण अजय ने बताया कि पुष्पेंद्र का भाई नीरज और शिवानी का पति रिंकू दोनों अच्छे दोस्त थे। बचपन में दोनों एक साथ ही रहते थे। शिवानी और रिंकू की शादी को काफी समय हो गया था। रिंकू व शिवानी के दो बच्चे भी हैं। आस-पड़ोस में रहने के चलते दोनों परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। इसी कारण शिवानी के घर पुष्पेंद्र का आना जाना था।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि पुष्पेंद्र पड़ोस में रहने वाली महिला से उसके घर पर मिलने गया था। रात में महिला के पति को इस बात की जानकारी हो गई थी। ऐसे में उसने व परिवार के अन्य लोगों ने पुष्पेंद्र को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर शिवानी, उसके पति रिंकू और रिंकू के चाचा बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।