{"_id":"6a9730ef7bf5bd6bab0b7550","slug":"case-registered-against-youths-for-shooting-brother-in-law-at-a-property-office-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23425-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्राॅपर्टी के कार्यालय युवकों पर जीजा को गोली मारने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्राॅपर्टी के कार्यालय युवकों पर जीजा को गोली मारने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
लोनी। रामपार्क कालोनी के सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे इलाइचीपुर रोड पर कौशिक हार्डवेयर बिल्डिंग मटेरियल के सामने बने प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में मंगलवार को फायरिंग हुई। आपसी विवाद के बाद जीजा के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने का बाद दोनों भाई व उनके अन्य साथी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के भजनपुरा में तरुण की सभापुर दिल्ली में रहने वाले आकाश और विकास की बहन से शादी हुई थी। शादी के बाद से तरुण और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तरुण के पिता अरुण सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 दिन से उनकी बहू मायके में रह रही थी। सोमवार को उनके बेटे तरुण के पास बहू के भाइयों का कॉल आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार को तरुण अपने साथियों के साथ आकाश व विकास से बातचीत करने उनके प्रापर्टी के कार्यालय पर गया। जहां कार्यालय का शटर बंद कर अंदर आकाश, विकास और तरुण बातचीत करते हैं, जबकि अन्य लोग बाहर मौजूद रहे, तभी किसी बात पर विवाद बढ़ जाता है और आरोपियों ने तरुण पर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली तरुण के दाएं पैर में लगी और कई गोलियां दुकान में लगे शटर में लगी हैं। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पुलिस ने घायल को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आकाश, विकास समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दिल्ली, नोएडा समेत अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं।