फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administrative officer opens fire on colleague at RTO office.

Nainital News: आरटीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी ने सहकर्मी पर झोंका फायर

Wed, 02 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer opens fire on colleague at RTO office.
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार शाम चार बजे विभाग के प्रशासनिक अधिकारी ने सहकर्मी पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बच गया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबू राज्य आंदोलनकारी कोटे से भर्ती होने के बाद परिवहन विभाग के हल्द्वानी संभागीय कार्यालय में कार्यरत है। विभाग में कुछ दिन पहले ही आरोपी को सेवा पटल से हटाकर दूसरे विभाग में संबद्ध किया गया था। इस वजह से वह नाराज था। पता चला कि मंगलवार दोपहर जब वह कार्यालय पहुंचे तब सहकर्मी से ही किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ लेकिन आरोपी बाबू घर गया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर वापस लौटा। शाम करीब चार बजे उसने सहकर्मी से कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। गोली अलमारी में रखे दस्तावेजों में लगकर फंस गई। गनीमत रही कि किसी कर्मी को नहीं लगी। अफरा-तफरी मचते ही आरोपी मौके से भाग गया। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार बच गए अगली बार नहीं
बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू ने फायरिंग करने से पहले यह कहा कि आज छुट्टी कर दो और सभी घर जाओ लेकिन कुछ ही देर में उसने गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी यह कहते हुए भागा कि इस बार तो फायर मिस हुआ है लेकिन अगली बार नहीं होगा। इसके बाद से स्टाफ के अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
सरकारी कार्यालय में इस तरह की वारदात होना बेहद गंभीर है। मामले में उचित कार्रवाई के लिए आरटीओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


-ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article