{"_id":"6a972ff6822c8772ac05ca79","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157999-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंजाब से चोरी दो भैंसें छपरौली में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंजाब से चोरी दो भैंसें छपरौली में मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में सावेज के मकान पर पंजाब के संगरूर जिले की पुलिस ने सोमवार रात छापामारी कर चोरी की दो भैंसें और एक कटिया बरामद की। पुलिस के आते ही खरीदार वहां से भाग गया। इसके बाद पंजाब पुलिस दोनों भैंसों और कटिया को अपने साथ लेकर चली गई।
पंजाब के संगरूर जिले के छाजरी और कटियाल गांव निवासी पशुपालक सुखविंदर सिंह उर्फ सुकी प्रधान और ज्ञानी सिंह समेत अन्य की 10 अगस्त को आठ भैंसें और एक कटिया चोरी कर ली गई थी। वहां पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में मुजफ्फरनगर जिले के बघरा गांव के दो पशु व्यापारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में चोरी की दो भैंसें और एक कटिया छपरौली निवासी सावेज को डेढ़ लाख रुपये में बेचने की जानकारी मिली। इसके बाद संगरूर जिले के छाजरी थाना प्रभारी कमलजीत सिंह अपनी टीम के साथ छपरौली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मोहल्ला कुरैशियन निवासी सावेज के मकान में छापामारी की।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के विवेचनाधिकारी कमलजीत ने बताया कि चोरी में खरीदार सावेज की कोई भूमिका नहीं है। अन्य पशुओं को तलाशने के लिए हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में छापामारी की जा रही है।