फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth killed by brick blow; two accused arrested

Ghaziabad News: ईंट के वार से गई थी युवक की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by brick blow; two accused arrested
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर स्कूटी की टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद पबला रोड स्थित टंकी के पास हुई मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से 22 वर्षीय नीशू कश्यप निवासी मोहल्ला छिद्दापुरी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का आधा टुकड़ा बरामद हुआ है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम नीशू अपने दोस्त प्रिंस के साथ रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास मोमोज खाने गया था। इसी दौरान स्कूटी की टक्कर को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के बाद स्कूटी सवार युवक अपने साथियों को लेकर पबला रोड स्थित टंकी के पास पहुंचा। वहां नीशू और प्रिंस के साथ मारपीट की गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर नीशू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, कुलदीप और पानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम अचपलगढ़ी निवासी दीपक और मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी कुलदीप को पबला से बड़ौदा हिंदुवान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर ईंट का आधा टुकड़ा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी पानू की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। अन्य साथियों की भूमिका भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक हापुड़ की कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता था और करीब आठ माह पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पिता अनिल, मां मीना और दो बहनें शिवानी व कंचन हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। नीशू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का आधा टुकड़ा बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed